Tuesday, February 14, 2012

Valentine-Day

कभी यूँ भी हुआ करता था वक़्त,बस कुछ अरसा हुआ,
जहाँ दो लब्ज़ बात भी करने के, बहाने तलाशे जाते थे !
आज इतना खो गए हम,खुद की उलझनों में ही ,
कि अब प्यार भी करते हैं, तो तारीखें देखकर ..!!

Monday, February 13, 2012

अहसास..

यूँ चुपचाप सर झुकाए क्यों बैठे हैं ,
ये आपकी खामोशियाँ,मेरी एक सजा हैं !
इतना संभल कर चले भी तो क्या चले,
कभी लड़खड़ाकर भी देखिये सफ़र में,
किसी की बाहों में गिरने में क्या मजा है !
ज़िन्दगी हर दिन लिखती है एक कहानी नयी,
कुछ कहानियाँ कभी भूली नहीं जातीं,
और कुछ अफसाने यूँ ही बेवजह हैं !
अपने हिस्से की जिंदगी तन्हाँ तो बहुत जी लिए अब,
किसी और की ज़िन्दगी बनके तो देखिये,
कि उस अनकहे अहसास में क्या मजा है.....!!
......V-Day Special !! :) 

Hope

Looking out of the window, as things pass by, Wishing we could survive this catastrophe. The one which looked impossible at first, But t...