Saturday, April 26, 2014

Against Odds

You may not be tough,
you may not be bold.
But stand against tides,
Just face the harsh cold.
Don't be part of the crowd,
for you will be lost,
And even if you have to,
Bounce up, at any cost.
The world is a beauty,
from the top, from up there,
And while on your journey,
Keep shining everywhere.
Fight against odds,fight all blues,
Don't leave halfway,whatever you choose.
Keep eyes straight,and get your goal,
Hold the spirits high,and believe your soul.
So don't be afraid,and don't be shy,
Up my friend,at least give it a try.


Sunday, April 20, 2014

जिंदगी के पन्ने

पलटोगे कभी जो जिंदगी  के पन्ने ,
तो कहीं कुछ पन्नों में हम भी दिख जायेंगे।
बहुत नए से चेहरे होंगे तेरी दुनिया में ,
पर कुछ चेहरों में सिर्फ़ हम नज़र आएँगे।
तेरे पास तो न होंगे ,पर अपनी उन शरारतों से ,
कभी हसाएँगे तुझे ,तो कभी रुलायेंगे।
जब कभी  रातों में ,तन्हाइयों का डर लगे ,
तो तेरी नींद में आके ,चुपके से कुछ कह जायेंगे।
कहानी थी एक,जो उड़ चली वक़्त के साथ ,
अब तो हम बस बंद आँखों से ही नज़र आएँगे।
कभी जो  मिले किसी मोड़ पे, इत्तेफ़ाक़ से ,
तो फिर तेरा हाथ थामे ,तुझे उस पार ले जायेंगे।
तुझ सा हँसता हुआ तो न होगा शायद ,
पर तुझे अपना वो वीरान सा आशियाँ दिखाएँगे।
खामोशियों से फिर कुछ बातें होंगी अपनी ,
और हम आँखों से बहुत कुछ कह जायेंगे।
अब तक जो ठहरा था ,वो सपना था एक ,
कल  शायद हम फिर अजनबी बन जायेंगे।
कभी फ़िर मिलेंगे रास्ते अपने,ज़िन्दगी की दौड़ में ,
तब तेरे पास से गुजरेंगे ,और तुझे नज़र भी न आएँगे।
तू शीशा है ,तो पत्थर हम भी नहीं,
कभी जो ठोकर लगी ,तो टुकड़ों में बिखर जायेंगे। 

Hope

Looking out of the window, as things pass by, Wishing we could survive this catastrophe. The one which looked impossible at first, But t...