Saturday, December 7, 2019

Hope

Looking out of the window, as things pass by,
Wishing we could survive this catastrophe.
The one which looked impossible at first,
But the whole words is interlinked by hope.

One day ,It all connects as you will see ,
The highs ,the lows ,the rise and the fall .
Some ends which rise as a whole new world,
And some good byes come with leaving it all .

We all hit and try ,and choices we make ,
And choices will come with smiles and scar,
These wounds of the lives, we have to endure ,
The hopes ,the despairs  brought us thus far.

Sunday, November 17, 2019

उलझनें

थोड़ा ठहरूं, या चलता रहूं उस पार तक,
खो गईं , क्यूं अब दिखती नहीं वो मंजिलें।
लौट जाऊं,या यूं ही वक़्त गुजारूं शाम तक,
कुछ और ही हैं, मेरी ज़िन्दगी की उलझनें।

थोड़ा डरता था अब तक, पर अब चल पडूंगा,
जहां तुम ना सही, पर आसमां तो होगा सिर छुपाने को,
अलग दिखूंगा भीड़ में , पर शायद अकेला नहीं ,
तुम्हारी कुछ यादें रख ली हैं ,साथ आने को।

Sunday, November 10, 2019

A lonely bench

Flanked by all blues,
A lonely bench in the park.
Waits there in the woods,
As it rains and grows dark.

Hopes for someone to stay longer,
Not a few visits by strangers,
Lies there and watches silently ,
As the day passes, and years.

Many decades it has witnessed,
Many seasons buried inside.
A few more versions of its stories,
Than what meets the eyes.

As the painted layers peel off,
It breaks and falls piece by piece,
Slowly will turn in a debris too ,
and all it's existence will cease.

Frozen in time and watches the world,
Cries inside as ticks the clock.
Then forces a smile and silently wishes,
If only it could talk ...

Friday, November 1, 2019

Diarrhea



There is beauty in destruction,
There is beauty in the pain .
As the stomach grumbles ,
With frowns and disdain .

Yet it starts bloating up ,
Fills up like hot balloon.
You might call it embarrassing,
But I call it a boon .

Runs down like a fountain,
It empties with thunder and rains ,
clears of whatever you had eaten,
Just let it go, you can't restrain.

Though it feels like it took away ,
The last remains of strength .
Drop by drop it goes out,
After traveling through intestinal length.

You become star of the day,
With the washroom you high-jack.
You create your own rainbow,
With particles red ,green and black .

It leaves no traces though,
but few splatters on commode,
The flush wipes the whole creation,
After you released all your load .

There is light at the end of tunnel,
Post one go, feels like time to celebrate.
But ,you just sit there after washing up ,
For the next call you wait !

Sunday, October 27, 2019

Tragic tale

A tragic tale,
Her tears burst.
She is used at times,
Then left to rust.
Some lustfull eyes,
Stuck at her bosom,
Commented upon,
She is treated like dust.
lured to some pennies,
Like an object,
Her body is played with,
and feelings crushed.
She too is a human,
In our world.
Yet, she cries silently,
losing her trust !

A little kid in that train

Moves from coach to coach,
A Little kid in that train,
For some coins he sings,
And tries hard to entertain.
People laugh and clap,
But he dreams of a day,
When he smiles and laughs too,
As much as he may.
Fear of survival lies ahead,
Dull face, blank eyes,
Returns empty handed today,
Sleeps without food and cries.
A little kid in that train,
Tries hard to entertain..

Saturday, October 12, 2019

लहरें

रुकी हुई सी लहर, तुम अब कहां जाओगी ,
वापस समंदर में बहोगी, या किनारों पे लौट आओगी ?
बहुत फर्क तो नहीं तुम्हारी और मेरी जिंदगी में,
पता नहीं कहां से चली , और कभी रुक पाओगी ?

तमाम साहिल तो मिले होंगे तुमको भी,
कुछ कहानियां , कुछ किस्से क्या मुझे सुनाओगी ?
देखा भी होगा पलट के किनारों की ओर ,
फिर तूफानों में घिरी होगी, और समंदर में लौट जाओगी।

यूं तो सदियों के सफर का तजुर्बा तुमको,
पर आज मेरी जिंदगी की किताबें खोलें?
हजारों राज़ छुपे हैं, हमारे भी सीने में,
थोड़ा फुरसत से तुम बैठो , फिर कुछ हम बोलें ?

पर तुम उलझनों के समंदर में, हम खामोशियों के दायरों में,
मुमकिन नहीं शायद, की अब हम कुछ बात करें,
वक़्त की आंधियों में, लिपटी हमारी जिंदगी,
अब कैसे ये फासले तय करें, और फिर मुलाकात करें।

Tuesday, October 8, 2019

फासले



आज इजाज़त दो, तो तुमसे ,तुम्हारी शिक़ायत करूं।
कुछ अपनी कहानी सुनाऊं, कुछ तुमसे लड़ूं ।

कहां से शुरू करूं, थोड़ा सा ही वक़्त अभी बाकी है,
अपनी कहानी के पन्नों में,अब मेरी शिकायतें ही मेरी साथी हैं।

कुछ ना सुनना आदत मेरी,ना कह पाना मजबूरी तुम्हारी,
मुस्कुराहटों का चेहरे पे बहुत कम आना, ऐसी ही बातें बहुत सारी।

लड़ते पर अपनी बात कह देते ,क्या मिला यूं खामोशियों से उलझ जाने में,
चंद कदमों की जिंदगी, बीत गई कुछ पास, कुछ दूर जाने में ।

खो जायेंगे हम भी भीड़ में,अब वो मुलाकातें कहां होंगी,
कहेने को होगा बहुत कुछ, पर वो शामें ,वो रातें कहां होंगी ।

ये कहानी यहीं तक थी शायद, कुछ कहेना है तो आज कह देना,
ये वक़्त भी फिसल जाएगा कल, बस जाने की इजाज़त दे देना।

अब दूरियां बढ़ेंगी,कुछ फासले होंगे, फिर मिलना कहां होगा,
बदल चुके हम पता अपना,अब ना वो गली, ना मकां होगा ।

Sunday, September 29, 2019

Another story

I have told you once ,
I will say it twice .
Another version of our story,
Than what meets your eyes.

More pain than you could ever imagine ,
Lesser smiles than cries.
Wounds deeper then what we have now,
Where nothing will remain as time flies.

I have reminded you earlier,
Now, will repeat it thrice,
It will not stop at death even,
Where the world crumbled and hope dies.

But this is not how I wrote of us,
Then you flipped the coin, in love's disguise.
Few drops of tears, some fading smiles,
Some unspoken words, more blood and lies. 

Tuesday, September 17, 2019

रोशनी

ये फासले कभी दूरियां बनी,तो शायद हम बिखर जाएं,
ये आदतें फिर मजबूरियाँ बनी,तो शायद हम बिखर जाएं ।

बड़ा मुश्किल है ये रास्ता,जरा सा फिर चले हैं अब,
कहीं तुम बीच में ठहेरे,तो शायद हम बिखर जाएं ।

इधर तो हम खड़े कब से,उधर कुछ वक़्त का थमना,
कहीं तुम खोए अंधेरों में,तो शायद हम बिखर जाएं ।

धुन्धली सी तेरी तस्वीर,आंखों में कहां रखें ,
कहीं दो बूँद गिर जाएं,तो शायद हम बिखर जाएं ।

अभी कल ही तो संभले हैं,अभी उड़ना नहीं आता ,
कहीं फिर से जो अब फिसले ,तो शायद हम बिखर जाएं ।

वही एक रोशनी हो तुम,इन अकेले से अंधेरों में,
जरा सा मुस्कुरा दो जो,तो ये लम्हा गुज़र जाए ।

Saturday, September 7, 2019

Strangers
















Fleeting emotions,
Emptiness in the eyes,
Our small world crumbled,
In the unsaid good bye.

We both got wounds,
In this fight so cold,
Frequent silence so long,
And this pattern so old.

Something wrong I guess,
The way we tried,
We both drifted away,
When that last smile died.

Were we on the wrong ends,
In this journey throughout?
Miles together we walked,
Then you vanished in the crowd.

This is how we lost each other,
In the act of finding self,
We are strangers for life now,
And we both can't help !

मेरी तुम्हारी कहानी


थोड़ा नाराज़ करूं, 
थोड़ा हंसा दूं तुम्हें,
इस सपने से जागा के,
कभी रुला दूं तुम्हें ।

पलट के देखो ,
मेरी इन खामोशियों के उस पार,
आंखों से कुछ कह दूं ,
और कहीं छुपा लूं तुम्हें।

क़दमों के बेइंतेहा फासले ,
कोई शिकायत नहीं,
पर ख्वाहिश यही, 
की हाथ बढ़ाऊं और पा लूं तुम्हे ।

हाँ, कुछ देर तो हुई, ये माना,
इतनी दूर आते आते,
पर अब साथ हैं,
तो सोचता हूं ,वक़्त से भी चुरा लूं तुम्हे।

रुकेंगी कभी जो सांसें, 
तो सोचेंगे उस पार का,
पर जिंदगी कुछ बाकी हैं अभी, 
थोड़ा वक़्त से लडूं,और अपना बना लूं तुम्हें ।

Sunday, July 7, 2019

आज का दिन


आज का दिन भी यूं ही गुजर गया, 
कहेने को कुछ खास नहीं,
देखा पलटकर ,कुछ यादों को जाते हुए,
तो मुस्कुरा दिया,अब उदास नहीं ।

फिर मन के किसी कोने से उठकर, ख्याल आया,
और सच कहूं तो मैंने एक कदम भी बढ़ाया,
पर  सोचा की अगर बात होगी भी ,तो तुमसे क्या कहूंगा ,
मेरी खामोशी भी सुन लोगी तुम,शायद चुप ही रहूंगा ।

अब पुराने दोस्तों से बातें बढ़ी,
और किताबे फिर से पढ़ने लगा हूं ,
लिखा था जिनपर, हमने साथ मिलके कभी ,
उन पन्नों को फिर से भरने लगा हूं ।

उठ जाओ,आज ऑफिस नहीं जाना?
बस घड़ी का अलार्म ऐसे नहीं जगाता।
कुछ खाया ? आज क्या बनाया ,ये रोज पूछना,
सीखा है थोड़ा,पर बहुत कुछ अब भी नही बना पाता ।

तुमसे बात करते करते सो जाना ,
कभी गुस्सा करना ,झगड़ना ,फिर मुस्कुराना।
मेरी ही गलती हो ,फिर भी तुम मुझे कैसे माना लेती थी ,
खुद ही सॉरी कहेती, फिर कभी हंसा देती थी ।

कोई जिद सुनने वाला हो , 
तो अक्सर हम ज़िद्दी हो जाते हैं ,
लड़ते हैं अब भी तुमसे यादों में, 
फिर चुपचाप कहीं खो जाते हैं ।

रोज देखने , बात करने की आदत ऐसी ,
की सोचा नहीं ,की वक़्त गुजर गया ,
एक दिन आंख खुली,तो तुम नहीं थे उस मोड़ पे,
पर मैं वहीं ठहर गया ।

कभी अपने सपनों में ,कभी मेरी यादों में ,
मिलोगे कहीं ,तो कुछ बताऊंगा एक दिन,
चला था अबतक हाथ थामकर तुम्हारा,
गिरा हूं आज,तो संभल भी जाऊंगा एक दिन ।

Hope

Looking out of the window, as things pass by, Wishing we could survive this catastrophe. The one which looked impossible at first, But t...