एक दिए के जैसी जलती कहानी ,
चिंगारियों में अक्सर पिघलती कहानी,
आँखों से बहते ये सपने सुनहेरे,
कभी मौसमों सी बदलती कहानी !
कहेती कभी आसमानों को छू लो ,
ऐसे उड़ो की उड़ानों को छू लो ,
कभी हारकर बैठ जाती कहानी,
कभी खुद को ही गुनगुनाती कहानी !
कभी टिमटिमाती,कभी डूब जाती,
कभी फ़िर जगाकर झूठे सपने दिखाती ,
जिंदगी की किताबों में मिलती है अक्सर,
सतरंगी रंगों सी सजती कहानी !
कभी सीधी-साधी ये चलती सी जाती,
कभी मुस्कुराकर बदलती कहानी,
यादों की बारिशें करती ये अक्सर ,
कभी ठहेरे पानी सी चलती कहानी !!

No comments:
Post a Comment